
ब्यूरो : बस्ती बावा खेल जालंधर नहर पुल के निकट बाइक पर सवार एक महिला सहित चार लोगों ने हथियार के बल पर एक्टिवा सवार व्यक्ति को उस समय लूटा जब वह सैंट सोल्जर स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी पोती को घर ले जा रहा था इस बारे पुलिस को सूचित किया गया बलदेव सिंह ने बताया कि वह अपनी पोती को जो सैंट सोल्जर स्कूल की बाबा बुड्डा जी पुल वाली ब्रांच में दुसरी कक्षा में पढ़ती है उसे लेकर छुट्टी के बाद घर वापिस आ रहा था। जब वह बस्ती बावा खेल नहर से अपनी घर की ओर रवाना हुआ तो 3 लुटेरों और 1 महिला ने उन्हें रोककर हथियारों के बल पर सोने की 2 अंगुठियां और 4000 रुपए की नकदी लेकर 2 मोटरसाईकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।







