Home Entertainment वेटर के डांस ने बनाया लोगों को दीवाना

वेटर के डांस ने बनाया लोगों को दीवाना

बयुरो : रेस्टोरेंट में म्यूजिक चल रहा है और लोग बैठे हुए खाना खा रहे हैं ऐसे में अचानक टाइगर श्रॉफ का एक डांसिंग सॉन्ग चलता है और वेटर बिल्कुल टाइगर श्रॉफ के अंदाज में डांस करता हुआ दाखिल होता है अपने बेहतरीन डांस लोगों को इतना प्रभावित करता है कि रेस्टोरेंट में खाना खा रहे तमाम लोग उसके साथ झूमने लगते हैं और तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाते हैं। गुवाहाटी में मौजूद एबस्यूलूट बारबेक्यू के एक रेस्टोरेंट में अचानक यह सब हुआ जो कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया इस रेस्टोरेंट में वेटर के तौर पर काम कर रहे सुरजीत त्रिपुरा न सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा बल्कि वह लोगों को अपनी डांसिंग प्रतिभा दिखाने में भी कामयाब रहे सुरजीत टाइगर श्रॉफ के जबरदस्त फैन है और वो चाहते हैं टाइगर एक बार उनसे जरूर मिले सुरजीत के अनुसार एबस्यूलूट बारबेक्यू के रेस्टोरेंट्स में समस्त स्टाफ को ग्राहकों के साथ फ्रेंडली होने उनकी खुशी का ध्यान रखने पर तरजीह दी जाती है इसी के चलते वह यह परफॉर्मेंस देने में कामयाब रहे और पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बने .एबस्यूलूट बारबेक्यू रेस्टोरेंट्स चेन को बेहतरीन सर्विस और नए नए आइडियाज के लिए जाना जाता है