Home Education द नोबेल स्कूल में मनाई “बसंत पंचमी”

द नोबेल स्कूल में मनाई “बसंत पंचमी”

बयुरो : “द नोबेल स्कूल“ में बसंत पंचमी के अवसर पर एक विशेष असेंबली का आयोजन किया गया | सभा की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई । इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि इस दिन माँ सरस्वती की पूजा की जाती है और बच्चे पतंगे भी उड़ाते हैं | बसंत पंचमी के मौके पर सभी छात्र अपने – अपने घर से विशेष रूप में पीले रंग से बने व्यंजन बनाकर लाए | स्कूल के अध्यापकों ने भी सभी छात्रों को बसंत पंचमी की महत्ता से अवगत करवाया | स्कूल के आदरणीय चेयरमैन प्रो.सी.एल.कोछड., स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार शिव कोछङ और स्कूल के प्रिंसिपल मैडम डॉ. ज्योति वर्मा ने बच्चों को बताया कि इस दिन पीले वस्त्र धारण कर माँ सरस्वती की पूजा करनी चाहिए और पीले व्यंजनों का भोग लगाना चाहिए | इस त्योहार को ज्ञान और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के साथ सीखने की एक शुभ शुरूआत माना जाता है । इस प्रार्थना सभा में विशेष यह रहा कि कक्षा सातवीं की विद्यार्थी रूहानी ने उपस्थित विद्यार्थियों को सभ्य व आज्ञाकारी बनने के लिए शपथ उठवाई | सभी ने रूहानी की सरहाना की |