ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं बुध को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री गणेश जी हैं।
1. मेष राशि / Aries Horoscope
भवन भूमि से सम्बंधित कोई बड़ा निर्णय लेंने के योग है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम।
2. वृषभ राशि / Taurus Horoscope
विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। ज्यादा सोचने से भी कभी कभी निर्णय लेने में अक्षम रहते है।
3. मिथुन राशि / Gemini Horoscope
कारोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।
4. कर्क राशि / Cancer Horoscope
संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।
5. सिंह राशि / Leo Horoscope
अपनी सोच बदले स्थिति बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।
6. कन्या राशि / Virgo Horoscope
अपनों से मनमुटाव के चलते तनाव बड़ा सकता है। आलस की अधिकता रहेगी। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।
7. तुला राशि / Libra Horoscope
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ आनंद प्रद समय बीतेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
8. वृश्चिक राशि / Scorpio Horoscope
दूसरो के विवादों में खुद को शामिल न करें। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।
9. धनु राशि / Sagittarius Horoscope
दिन के मध्य के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रभावी वातावरण रहेगा।
10. मकर राशि / Capricorn Horoscope
आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।
11. कुंभ राशि / Aquarius Horoscope
दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक।
12. मीन राशि / Pisces Horoscope
आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ में कमी रहेगी। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे।







