Home Education सेंट सोल्जर ने पतंग प्रतियोगिता करवा मनाई बसंत

सेंट सोल्जर ने पतंग प्रतियोगिता करवा मनाई बसंत

 बयुरो :सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा भिन्न-भिन्न ब्रांचों में बसंत का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सभी छात्रों ने पीले रंग की ड्रैस, गेंदे के फूलों के क्राउन, पीले रंग के पतंग पकड़ भाग लिया। सभी ने माता सरस्वती जी की पूजा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।छात्रों ने गिद्धा, भंगड़ा, मॉडलिंग, गीत आदि पेश करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त छात्रों ने बसंत के गीत गाये। बसंत मनाते हुए सभी को पीले रंग के लड्डू बांटे गए। इसके अतिरिक्त छात्रों के लिए पतंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर सभी डायरेक्टर्स, प्रिंसिपलस और स्टाफ मेंबर्स ने सभी को बसंत के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि बसंत ऋतु सभी के जीवन में ख़ुशी और समृद्धि लेकर आए। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को चाइना डोरा का इस्तेमाल ना करने की अपील की।