ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर के बैचलर आफ डिजाइन विभाग की ओर से स्टीचिंग एवं मशीन एम्ब्राइडरी पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप में बतौर रिसोर्स पर्सन ऊषा इंटरनेशनल के टेक्निकल एक्सपर्ट आशीष एवं सेल्स आफिसर भूमिका उपस्थित थे। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने उनका तथा छात्राओं का स्वागत किया। बैचलर ऑफ डिजाइन, बी.ए. फैशनडिजाइनिंग तथा गारमेंट कंस्ट्रक्शन की छात्राओं तथा बैचलर आफ डिजाइन की फैकल्टीसदस्य गुरदीप कौर ने वर्कशाप में भाग लिया वर्कशाप में स्टीचिंग की तकनीकों तथा मशीन एम्ब्राइडरी पर चर्चा की गई। विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता ने वर्कशाप के दौरान मशीन एम्ब्राइडरी के वर्तमान परिदृश्य पर बात की वर्कशाप का समापन प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के प्रेरणा दायक शब्दों से हुआ।
https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971







