– अवसर था फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की फैशन इंडिया वीक के लिए प्रतिष्ठित मॉडल हंट प्रतियोगिता का
ब्यूरो : एलपीयू के बी डिजाइन (फैशन) प्रोग्राम की छात्राओं में से एक ने टॉप 15 मॉडल्स में से चुने जाने के लिए देशभर के 1500 कंटेस्टेंट को पछाड़ दिया। मणिपुर से आकर, एलपीयू की छात्रा बनी थौडम नोंगपोक्नगनबा मीती को एलपीयू के फैशन स्कूल में इतने मजबूत प्रतिस्पर्धी उत्साह और थिंक-बिग उद्देश्य के साथ तैयार किया गया कि उसने सैकड़ों प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया ।यह अवसर था फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के मॉडल हंट ‘गेटनोटिसड’ के द्वारा प्रतिष्ठित फैशन इंडिया वीक के फिनाले के लिए प्रवेश प्राप्त करने का। एफडीसीआई की यह पहल डब्ल्यूटीसी प्रोग्राम से जुड़ी थी, जहां एलपीयू की प्रतिभाशाली छात्रा को सुपर मॉडल लक्ष्मी राणा द्वारा तैयार किया गया था। विविध रूप देखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, एफडीसीआई ने एक समावेशी ‘गेटनोटिसड’ मॉडल हंट शुरू किया है। चयनित टॉप 15 मॉडलस ने दिल्ली से लेकर मुंबई, भोपाल, पुणे, अहमदाबाद, मणिपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद तक के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया। एलपीयू की छात्रा को कॉम्पिटिटिव फैशन उद्योग में मॉडलिंग बिज़नेस, रैंप वॉक ट्रेनिंग, टॉक्स, पोज़िंग की सूक्ष्म कला, पर्सनल ब्रांडिंग और प्रभावी कम्युनिकेशन विषय में प्रशिक्षण सीखने को मिला। शीर्ष फैशन कौशल को आगे बढ़ाने के लिए एलपीयू में अपने टीचर्स की सराहना करते हुए, विजयी छात्रा ने साझा किया: “वास्तव में, हमारा स्कूल ऑफ फैशन, भारत में फैशन डिजाइनिंग संस्थानों में सबसे अच्छा है, क्योंकि यह करियर की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापक पाठ्यक्रम कार्यक्रम प्रदान करता है। इसके कई विद्यार्थी सफल उद्यमी, स्टाइलिस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर तथा अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त कर चुके हैं। मैंने एलपीयू से बहुत कुछ सीखा है जो एक मॉडल को दूसरों से कहीं अलग बनाता है।
https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971







