Home Education सेंट सोल्जर में “मिस बसंत क्वीन” प्रतियोगिता

सेंट सोल्जर में “मिस बसंत क्वीन” प्रतियोगिता

ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा बसंत पंचमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हुए इंटर कॉलेज ब्रांच में “मिस बसंत क्वीन” प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें सभी छात्राऐं ने पीले रंग की ड्रैस, गेंदे के फूलों के क्राउन, पीले फुलों से बनी चूड़ियाँ, पीले रंग के पतंग पकड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। बसंत मनाते हुए सभी ने प्रार्थना की और छात्रों को पीले रंग के लड्डू बांटे गए। छात्रों ने मॉडलिंग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जैस्मीन कौर, मुस्कान, जसविंदर कौर, हिमानी, सानिया, पवनदीप, सुनेहा, संस्कृति, नव्या को “मिस बसंत क्वीन” चुना गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को बसंत के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि बसंत ऋतु सभी के जीवन में ख़ुशी और समृद्धि लेकर आए।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971