Home Education सीटी वर्ल्ड स्कूल ने करवाया “बेबी शो”

सीटी वर्ल्ड स्कूल ने करवाया “बेबी शो”

ब्यूरो : जालंधर आगामी कलाकारों की प्रतिभा और हुनर को पहचान देने के लिए सीटी वर्ल्ड स्कूल ने महामारी के बाद अपना पहला इवेंट बेबी शो का समान समारोह ऑफलाइन कैंपस में करवाया। गौरतलब है कि बेबी शो प्रतियोगिता ऑनलाइन करवाई गई थी, जिस में प्रतिभागियों द्वारा अपने फोटो और विडियो ऑनलाइन भेजी गई थी। इस प्रतियोगिता में शहरों, राज्यों और देशों के प्रतिभिगियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, बिहार और न्यूजीलैंड से छोटे – छोटे नन्हें मुन्हें बच्चों ने भाग लिया। इवेंट की शुरूआत सरस्वती बंदना से की गई। इवेंट के सम्मान समारोह को राउंड के पांच भागों में बांटा गया। जिसमें पहली श्रेणी- ( परफैट कोडाक्रोम ), ( मैचलैंसडेलीनिएशन ), श्रेणी ( ई – एसोर्टियम ), श्रेणी ( दा इलेष्टिक आर्टिस्ट ) श्रेणी ( मिस्टर, मिस आईडेंटिक ) शामिल थी। इसमें अनाया को सप्रैशनविन, परफैक्ट पोज़र इनायत, रेडियंट स्माइल रियान चावला, फोटोजेनिक फेस अजीत पाल सिंह, फाइनैस्ट अटायर अरविन कौर और हैंडसम हंक केतन टंडन को दिया गया। बेबी शो के सम्मान समारोह में सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह, तानिका सिंह और सीटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल मधु शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, सीटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल मधु शर्मा ने माता – पिता और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंचना केवल प्रतिभाशाली बच्चों को कौशल प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें अपनी छिपी क्षमताओं को दिखाने का अवसर मिलता है ।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971