Home Crime जालंधर : जुर्माना ‘Modella’ शॉप को 12,650 का, ग्राहक ने कंज़्यूमर फोरम...

जालंधर : जुर्माना ‘Modella’ शॉप को 12,650 का, ग्राहक ने कंज़्यूमर फोरम का खटखटाया था दरवाजा, पढ़ें मामला

ब्यूरो : माडल टाउन स्थित मोडेला शाप को कंज्यूमर फोरम ने झटका दिया है। मामले में एक ग्राहक ने मोडेला शाप द्वारा फैमिली फंक्शन पर तय समय पर लंहगा और दुप्पटा डिलीवर न करने पर कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए फोरम ने मोडेला शाप को नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका दिया गया मगर वह जांच में शामिल नहीं हुए।जालंधर कैंट के दीप नगर में पीस एवेन्यू के पास बुंगा कॉलोनी की रीतिका ने फोरम को शिकायत दी थी कि उनके परिवार में फंक्शन था। हिमाचल प्रदेश में होने वाले इस फंक्शन के लिए वो लहंगा खरीदना चाहती थी। वह शॉपिंग करने के लिए वह मॉडल टाउन में मसंद चौक स्थित मोडेला शॉप में गई। वहां से उन्होंने एक लहंगा व दो वेलवेट दुपट्टे खरीदे। उन्होंने खरीदारी से पहले ही दुकान में बता दिया था कि वह इसे तभी खरीदेंगी, अगर उन्हें फाइनल फिनिशिंग व आॅल्टर के बाद यह तय दिन पर मिल जाए। उनके भरोसे के बाद रीतिका ने 12,650 रुपए में इन्हें खरीद लिया। तय दिन पर वो दुकान में गए, लेकिन उन्हें कहा गया कि अभी तक वो तैयार नहीं हुए हैं और थोड़ी देर में उसे घर में भेजने की बात कही गई। इसके बाद भी उन्हें लहंगा व दुपट्टे की डिलीवरी नहीं हुई और उन्हें बिना उसके ही फंक्शन में जाना पड़ा। जिला कंज्यूमर फोरम ने उनकी शिकायत को मंजूर करते हुए मोडेला शॉप को नोटिस निकाला, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद फोरम ने उन्हें एक्सपार्टी करार दे दिया।