बयूरो : अवैध निर्माण के चलते गत जनवरी माह में माईहीरां गेट स्तिथ किरण बुक शॉप की बिल्डिंग को सील किया गया था लेकिन उसके शातिर मालिक ने सील लगी के भीतर लिफ्ट लगाने से लेकर अन्य निर्माण का कार्य जारी है। पिछले दिनों एक RTI एक्टिविस्ट ने इसकी जानकारी मांगने के साथ-साथ शिकायत दर्ज करवाई थी जिस पर इंस्पेक्टर मुनीश अरोड़ा ने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है जिस पर निगम कमिश्नर के हस्ताक्षरों पश्चात पुलिस में मुकदमा दर्ज करने के लिए भेजा जाएगा।

गोलमाल न्यूज़ इस सम्बन्धी सील लगने वाले दिन प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था तभी आशंका जाहिर की थी कि सियासी दबाव इस सील को खुलवाने में जुट गया है लेकिन अब सच्चाई सामने आई कि सील लगने के भीतर ही अवैध निर्माण व लिफ्ट लगाने का कार्य जारी था।
https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971







