Home Education अपने पेरेंट्स के प्रति प्यार जाहिर करते हुए भावुक हुए छात्र

अपने पेरेंट्स के प्रति प्यार जाहिर करते हुए भावुक हुए छात्र

सेंट सोल्जर ने मनाया माता पिता पूजन दिवस

ब्यूरो : “माता पिता का दिल जीत लो कामयाब हो जायोगे क्योंकि वहीँ है सबसे सच्चे साथी” का सन्देश देते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा माता पिता पूजन दिवस नंगल करार खां ब्रांच में मनाया गया। जिसमें सुरक्षा मानदंडों के साथ छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। छात्रों ने अपने पेरेंट्स के पैर धो उनकी पूजा की और उनके फ्रेंडशिप बैंड बंधे। इस अवसर पर छात्रों ने अपना प्यार और स्नेह को प्रगट किये। छात्रों और पेरेंट्स के शब्दों से सभी भावुक हो उठे जो कि उनकी आँखों में आंसू स्पष्ट कर रहे थे। सभी पेरेंट्स ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह दिन उनकी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है और वह हमेशा इसे याद रखेंगे। प्रिंसिपल अवनीत कौर भट्ट ने छात्रों को शुभ कामनाऐं देते हुए छात्रों को हमेशा अपने बड़ों का सन्मान करने को कहा। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को माता पिता पूजन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि माता-पिता से बढ़ कर संसार में कोई चीज, कोई रिश्ता नहीं, हम सबको माता-पिता का सत्कार करना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि सेंट सोल्जर एक परिवार है बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्य और संस्कारों के साथ जोड़ने के लिए हर प्रकार की गतिविधि जरूरी है।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971