ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के सीए फाऊंडेशन कोचिंग के विद्यार्थियों ने सीए फाउंडेशन परीक्षा पास कर कालेज का नाम रोशन किया है। सीए इंद्रजीत अभिलाषी के पुत्र सक्षम अभिलाषी ने 400 में से 283 अंक प्राप्त कर डिस्टिंकशन से यह परीक्षा पास की। सक्षम ने यह परीक्षा सीए सोनिया छाबड़ा, मनीषा चंदा, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, परमिंदर सिंतथा को आर्डिनेटर डॉ. सीमा खन्ना, फैकल्टी, एचएमवी के निर्देशन में पास की। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने बताया कि एचएमवी के सीए फाउंडेशन कोसं कोचिंग के 7 विद्यार्थियों ने रीक्षा पास की। इनमें अजरा ( 237 ), श्रुतिशर्मा ( 281 ), महक ( 220 ), आंचल त्रिपाठी ( 205 ), दिशा महाजन ( 230 ) तथा अर्पिता ( 273 ) शामिल है। सक्षम अभिलाषी तथा शुतिशमनि यह परीक्षा डिस्टिकशनस पास की। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन तथा विभागाध्यक्षा डा. कंवलदीप कौर ने विद्यार्थियों को बधाई दी। डॉ. सीमा खन्ना ने बताया कि एचएमवी में सीए कोचिग का नयाबैच शुरू हो चुका है। उन्होने फैकल्टी के प्रयासों की भी सराहना की।
https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971







