Home Entertainment आइकंस ऑफ इंडिया इवेंट की मची धूम

आइकंस ऑफ इंडिया इवेंट की मची धूम

– रौनक इवेंट्स और सीटी वर्ल्ड स्कूल के सौजन्य से हुआ आयोजन

बयुरो : पंजाब की जानी-मानी इवेंट कंपनी रौनक इवेंट्स ने सी.टी वर्ल्ड स्कूल के सहयोग से रविवार को आइकंस ऑफ इंडिया ( पोस्ट पैनडैमिक एडिशन ) शो का सफल आयोजन किया। के.एल सहगल मेमोरियल हॉल में आयोजित इस शो में जहां विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया , वहीं कोरोना संकट के दौर में समाज सेवा की नई इबारत लिखने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। स्माइल प्लीज़ वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से फ्रंटलाइन अवार्ड दिए गए। इसके साथ ही बच्चों और युवाओं में आइकोनिक टैलेंट हंट का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पी.सी.एस अनुपम कलेर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। सीटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल मधु शर्मा , सीमा सोनी , सोशल एक्टिविस्ट सोनिया विरदी , फैशन डिजाइनर शैलजा शर्मा ने खासतौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर लखनऊ से संदीप श्रीवास्तव , गोवा से विकटर आर.वैज़ को आईकॉनिक अवार्ड , अमरजीत नरूला को वूमेन आईकॉनिक अवार्ड , बंदना कौशल को स्टाइल आईकॉन, यशिका अग्रवाल को आईकॉनिक बेकर , एडवोकेट विक्रांत राणा और कुलविंदर सिंह जॉली बेदी को आईकॉनिक सोशल वर्कर , डॉक्टर सुकृति शर्मा को यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। रौनक इवेंट्स की एम.डी शायना कोचर, रीमा गुगलानी और रेखा कशयप ने अपने खास अंदाज में कार्यक्रम को होस्ट किया। इस अवसर पर गुरमीत मोंटी सहगल, न्यू लूथरा ज्वेलर्स, ओजस सैलून, पूजा केक वॉक, रौनक कंप्यूटर्स, स्माइल प्लीज वेलफेयर सोसाइटी का सहयोग रहा।