Home Crime जालंधर : मानसिक परेशान युवक ने फंदा लगाकर खत्म की जीवन लीला

जालंधर : मानसिक परेशान युवक ने फंदा लगाकर खत्म की जीवन लीला

बयुरो : बस्ती गुजा के भगवान वाल्मीकि मोहल्ला में बने जंज घर के बाथरूम में रविवार को युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रमन कुमार निवासी भगवान वाल्मीकि मोहल्ला के रूप में हुई है। परिजनों का का कहना है कि रमन मानसिक तौर पर परेशान था। वह 30 जनवरी से लापता था। रमन कुमार के गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। पारिवारिक सदस्यों के बयान पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंज घर में सफाई करने वाले व्यक्ति ने बाथरूम में रमन का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। सफाई करने वाले ने जंज घर प्रधान को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।