Home Punjab रामामंडी इलाक़े व बेअंत नगर के वार्डों में विधायक रजिंदर बेरी को...

रामामंडी इलाक़े व बेअंत नगर के वार्डों में विधायक रजिंदर बेरी को मिल रहा भरपूर समर्थन

वार्ड 7 में विधायक बेरी ने यूथ टीम के साथ किया प्रचार

बयूरो : लद्देवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में भी विधायक राजेंद्र बेरी के पक्ष में डोर टू डोर अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 7 के तहत आती कॉलोनियों में विधायक राजेंद्र बेरी ने इलाके के युवा नेताओं परवीन पहलवान, जितेंद्र जॉनी, अरुण, हरिदास, एडवोकेट काहलों, कुलदीप शर्मा के साथ घर-घर जाकर कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए जन समर्थन मांगा। कोट रामदास आबादी के लोगों ने विधायक राजेंद्र बेरी को विधानसभा चुनाव में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि वह भी चाहते हैं कि इलाके में विकास के लिए विधायक के तौर पर राजेंद्र बेरी को ही अगले 5 साल दिए जाएं।

वार्ड नंबर 9 के इलाके बेअंत नगर और लद्देवाली में कांग्रेस के उम्मीदवार मौजूदा विधायक राजेंद्र बेरी के हक में लोग उमड़ पड़े। पार्षद मनदीप कौर मुल्तानी और कांगेस नेता गुरनाम सिंह मुल्तानी की अगुवाई में हुई नुक्कड़ मीटिंग ने जनसभा का रूप ले लिया और लोगों ने बढ़ चढ़कर मीटिंग में हिस्सा लिया। पार्षद मनदीप कौर मुल्तानी और कांग्रेस नेता गुरनाम सिंह मुल्तानी ने कहा कि यह समर्थन सिर्फ इसलिए है क्योंकि पिछले 5 साल में विधायक राजेंद्र बेरी ने इलाके में रिकॉर्ड तोड़ विकास के काम करवाए हैं। विधायक राजेंद्र बेरी ने कहा कि वह अपने दम पर कुछ भी नहीं है और यह सभी काम टीमवर्क का नतीजा है और इसमें लोगों का प्यार शामिल है। इस मौके पर जगतार सिंह, तजिंदर पाल, गुरइकबाल सिंह, भरपूर सिंह, राजवीर सिंह, हरबंस सिंह मौजूद रहे।