
बयूरो : कांग्रेस देहाती प्रधान व युवा नेता अश्वन भल्ला ने गत दिनों प्रदेश में आए कांग्रेस मुखी राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान अश्वन ने राहुल को पंजाब में 2022 चुनावो में कांग्रेस की जीत व एक बार फिर राज्य में कांग्रेस सरकार बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राहुल ने अश्वन की पीठ थपथपाई और डट कर कांग्रेस व जनहित में लोगों के हक में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।










