Home Punjab वार्ड नंबर 56 में चला राजिंदर बेरी का अभियान, बैठकों में उमड़ी...

वार्ड नंबर 56 में चला राजिंदर बेरी का अभियान, बैठकों में उमड़ी भीड़

ब्यूरो : जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलका से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक राजेंद्र बेरी के समर्थन में वार्ड नंबर 56 में जबरदस्त अभियान चला है। वार्ड नंबर 56 के काजी मंडी इलाके में डोर टू डोर अभियान पर विधायक राजेंद्र बेरी को जबरदस्त समर्थन मिला है और इलाका क्षेत्र में विधायक बेरी के समर्थन में एक लहर सी चल रही है। विधायक के समर्थन में सुक्खा लाहोरिया के घर पर हुई मीटिंग में भी बड़ी गिनती में लोग पहुंचे। लोगों ने इलाके में हुए विकास के लिए विधायक का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि उन्हें इस बार भी पूरा समर्थन देंगे और बड़े अंतर से जिताएंगे। विधायक राजेंद्र बेरी ने लोगों के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेसी सिर्फ विकास की राजनीति करती है जबकि दूसरी पार्टियां आपस में लड़ा कर एक दूसरे में नफरत पैदा करती हैं।