Home Punjab गीता अरोड़ा ने अपने पति रमन अरोड़ा के लिए मांगें वोट 

गीता अरोड़ा ने अपने पति रमन अरोड़ा के लिए मांगें वोट 

ब्यूरो : विधान सभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही महिलाओं ने अपने पतियों को जीत दिलाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। वह चूल्हा-चौका छोड़कर चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। लोगों के घर-घर जाकर वोट मांग रही है। इस कड़ी में जालंधर सैंट्रल से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा की पत्नी गीता अरोड़ा ने आज ऊर्जा मदान, ज्योति भल्ला, सरोज जसूजा, मोनिका तोखी, सुमन तोखी, सरिता व अन्य महिलाओं साथ आज एस.डी. कॉलेज रोड, मोहल्ला गोबिंदगढ़ व मंडी फैंटन गंज क्षेत्रों में घर घर जाकर रमन अरोड़ा के लिए वोट मांगें। अपने जनसपर्क अभियान के तहत गीता अरोड़ा ने मतदाताओं से कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त महिला समृद्ध पंजाब कैंपेन की शुरुआत कर ठोस कदम उठाए जाएंगें। गीता अरोड़ा ने कहा कि केजरीवाल की महिलाओं को हजार रुपये देने की तीसरी गारंटी को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है, क्योंकि इससे पहले किसी सरकार या राजनीतिक दल ने महिलाओं को लेकर कोई बड़ा एलान नहीं किया था। गीता अरोड़ा ने आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब की जनता अरविंद केजरीवाल की रचनात्मक सोच से प्रभावित होकर इस बार जनता आकाली, भाजपा, कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी को मौका दे।