Home Punjab झटका जालंधर वेस्ट में भगत को, AAP उम्मीदवार शीतल ने थमाया अनुसूचित...

झटका जालंधर वेस्ट में भगत को, AAP उम्मीदवार शीतल ने थमाया अनुसूचित जाति मोर्चा के इस नेता को झाड़ू

ब्यूरो : जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने भगत समाज से जुड़े भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव रविंदर बब्बी को आप में शामिल करवा कर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। बब्बी ने शीतल अंगुराल को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। शीतल ने कहा कि बब्बी भगत समाज से जुड़े हैं और उन्होंने समाज के लिए बहुत कार्य किए हैं। बता दें कि शीतल अंगुराल के कारण वेस्ट हलके की सियासत गर्मा सी गई है। लोगों के मुताबिक शीतल ही मौजूदा विधायक सुशील रिंकू को टक्कर दे रहे हैं।