Home Punjab जालंधरः ‘सेंट्रल से लड़ेगा टीनू, औंधे मुंह गिरेगा’, शहर का नाम इस्तेमाल...

जालंधरः ‘सेंट्रल से लड़ेगा टीनू, औंधे मुंह गिरेगा’, शहर का नाम इस्तेमाल कर लोकप्रियता तो हासिल कर ली, चुनावों में होगी जमानत जब्त, पढ़ें

बयूरो : जालंधर सेंट्रल से जहां पहले कांग्रेस की टिकट को बेरी के सामने मेयर राजा व महिला कांग्रेस की पूर्व प्रधान जसलीन सेठी ने दावेदारी ठोकी थी लेकिन कांग्रेस हाई कमान ने मौजूदा विधायक और ही भरोसा जताया। वही भाजपा में भी अभी तक सेंट्रल हल्के को लेकर खींचातानी जारी है। और आप मे तो डॉ. संजीव को दरकिनार कर रमन अरोड़ा को टिकट दी गई। वहीं अकाली दल द्वारा मजबूत उम्मीदवार और जनरल सीट ओर एससी कैंडिडेट दिया है जोकि चंदन ग्रेवाल है। ऐसे में अगर एक फेसबुक ग्रुप जोकि जालंधर जैसे पवित्र शहर के नाम पर चलाया जा रहा है, उसका एडमिन सेंट्रल हल्के से चुनाव लड़ने की बात करता है तो खासी हास्यास्पद प्रतीत होती है। हालांकि चुनाव लड़ना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है। गोलमाल न्यूज़ उसे बहाल रखने में हरेक को अपील करता है। लेकिन सर्वे अनुसार अगर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे टीनू, तो औंधे मुंह गिरेगा। क्योंकि शहर के नाम पर लोकप्रियता अवश्य हासिल की लेकिन मत हासिल करना कोई बाला जी खाडा नहीं है। वो भी धुरंधरों के बीच। वही फेसबुक ग्रुप तो शहर के नाम से चल रहा है जिसमे कुछ हजार लोग जुड़े है नाकि उसके एडमिन के नाम के चलते। जिसे शायद कुछ मात्र लोग जानते होंगे और वही एडमिन ग्रुप में पोस्ट डालने के लिए सदस्यों से कुछ हज़ार रुपए ऐंठता है, कैसे मत हासिल करेगा। वहीं ग्रुप के कुछ हजार सदस्य अकेले सेंट्रल हल्के से शायद नही होंगे तो हर तो निश्चित है ही, जमानत भी जब्त हो सकती है।