Home Punjab जालंधरः ‘सोढ़ी अब तू बजेगा पंजाब नहीं’, हार निश्चित और हार कर...

जालंधरः ‘सोढ़ी अब तू बजेगा पंजाब नहीं’, हार निश्चित और हार कर भी मिलेगा इसका मजा, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब पुलिस के रिटायर आईजी व आम आदमी पार्टी के जालंधर कैंट से उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोढ़ी जोकि अपने पोस्टरों में पंजाब बजाने की बात तक कर चुके है। इस बारे भाजपा युवा मोर्चा के तेज तर्रार नेता अर्जुन त्रेहन ने एक शिकायत कई विभागों को भेजी है जिसमे आमदनी से अधिक प्रॉपर्टी बारे बात कही है और जांच की मांग की है। इस बारे अर्जुन ने गोलमाल न्यूज़ से बातचीत में कहा कि पंजाब पुलिस में ड्यूटी दौरान एकत्रित ब्लैक मनी को इस्तेमाल कर सोढ़ी जहां चुनाव लड़ रहे है वहीं प्रदेश बारे उनकी सोच साफ जाहिर करती है कि वह आम आदमी पार्टी के कितने खास उम्मीदवार है। अर्जुन ने कहा कि उनकी टिकट ‘खरीद’ कर ली गई है, ऐसे आरोप उनके ध्यानार्थ आए है, अगर यह सही है तो उचित जांच अवश्य होनी चाइए कि वह पैसे आए कहां से? त्रेहन अनुसार बतौर आईजी की गई काली कमाई के बल बूते ही सोढ़ी कैंट हल्के से चुनाव लड़ रहे है जहां उनकी हार तो निश्चित है ही वही उन्हें चुनावों के दौरान व पश्चात जांच का सामना अवश्य करना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें माननीय अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा तो वह उससे भी गुरेज नही करेंगे।