Home Punjab जालंधरः झटका भाजपा को, सेंट्रल हल्के में कालिया के करीबी चट्ठा अकाली...

जालंधरः झटका भाजपा को, सेंट्रल हल्के में कालिया के करीबी चट्ठा अकाली तो नार्थ में सतीश धीर कांग्रेस में हुए शामिल, पढ़ें व देखें

(पूजा मेहरा) : विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान शुरू हो गया है। भाजपा को छोड़ हर पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसी कड़ी में भाजपा को सेंट्रल और नॉर्थ हल्के से बड़ा झटका लगा है। जहां पर सेंट्रल हल्के से मनोरंजन कालिया के करीबी JC रिसोर्ट के मालिक मनजिंदर चट्ठा (मौजूदा पार्षद) ने शिरोमणि अकाली दल व नार्थ में सतीश धीर ने कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया है। देखना यह होगा कि 2022 के चुनावों का खिताब कौन सी सरकार पहनती है।

जानकारी देते हुए सतीश धीर ने कहा कि कांग्रेस से ही मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी, अब मैं दोबारा कांग्रेस में ही वापसी कर रहा हूं। मुझे बहुत खुशी है। सत्ता में दोबारा से कांग्रेस सरकार ही आएगी।

वहीं अवतार हेनरी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उप-प्रधान नियुक्त किया गया।