

– लिस्ट में बड़ी गलती भी आई सामने, हो सकता है विद्रोह, जारी होने से पहले लगी अंदरूनी रोक
बयूरो : कांग्रेस पार्टी ने पंजाब 2022 चुनावों के चलते उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें करीब 29 हलकों से उम्मीदवार ऐलान दिए गए हैं। हालांकि इस सूची में एक बड़ी गलती सामने आई है जिसमें 2022 की जगह 2020 लिखा गया है लेकिन यह सूची 2022 की ही है क्योंकि इससे पहले गायक लखविंदर वडाली व मालविका सूद जो कि बॉलीवुड अदाकार सोनू सूद की बहन है, कांग्रेस में नहीं थे और 2022 में ही वह कांग्रेस में आई है और चुनाव हेतु उम्मीदवार बनाए गए है। इस पहली सूची के बाद कांग्रेसमें विद्रोह सामने आ सकता है क्योंकि कई चाह वालों को टिकट नहीं दी गई है और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं। हालांकि लिस्ट जारी होते ही किन्हीं कारणों के चलते अंदरूनी रोक निम्न सूची पर लगा दी गई है। लेकिन कांग्रेसी अधिकारियों द्वारा ही यह लिस्ट पत्रकारों को भेजी गई थी। जिसको बाकायदा पीडीएफ फॉर्मेट में भेजा गया था। खबर लिखे जाने तक यह लिस्ट आधिकारिक तौर पर कांग्रेस द्वारा जारी नहीं कि गई और उससे पहले ही लीक होकर वायरल हो गई है।












