

(पूजा मेहरा, सिमरन सिक्का) : लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से फर्स्ट क्वार्टरली मीटिंग का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। 
मीटिंग दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अरविंद धूमल (ऑल इंडिया प्रेसिडेंट), विवेक राठौड़ (ज़िला प्रधान) ,विशाल दादा (ज़िला सेकेट्री पंजाब), डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सेंटर से मनजीत लाली, स्टीफ़न SJ सलिन शामिल हुए।
इस दौरान प्रधान चेतना भगत ने कहा कि 2021 में लघु उद्योग भारती महिला इकाई का विस्तार हुआ। इस इकाई दौरान जरूरतमंद महिलाओं जो कि छोटे उद्योग को बड़ा करना चाहती हैं उनकी मदद की जाती है।
होममेड सामान जो महिलाओं द्वारा तैयार किया जाता है उसे बड़े पैमाने पर ले जाया जाता है। लघु उद्योग भारती महिला इकाई महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल बन रही है। महिला सशक्त हो आगे बढ़े, आज के समय में अपना नाम कमाएं इससे बढ़कर उज्जवल भविष्य हम अपने समाज को नहीं दे सकते।











