
बयूरो : विधानसभा मतदान के मद्देनज़र रखते हुए पुलिस द्वारा माडल टाऊन फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च मतदान को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए निकाला जा रहा है ताकि लोगों को किसी किस्म की परेशानी पेश न आए। कमिश्नरेट पुलिस के जोन-2 में सी.आर.पी.एफ. की 3 कंपनियां पहुंच चुकी हैं और ए.आर.पी. की आमद भी शुरू हो गई है। प्रवक्ता ने इस मौके बताया कि फ्लैग मार्च में ए.डी.सी.पी. रैंक के आधिकारियों के अलावा सीआरपीएफ के सहायक कमांडैंट और कंपनी कमांडर अपने 30 से अधिक मुलाजिमों समेत शामिल हुए।
CP नौनिहाल सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा हथियार लेकर चलने पर पाबंदी के आदेश जारी करने साथ लाईसेंसी हथियार भी जमा किए जा रहे हैं, जोकि 90 प्रतिशत के लगभग जमा करवाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट की सीमा में नाके भी लगा कर चैकिंग शुरू हो चुकी है, जोकि आने वाले दिनों में ओर तेज़ की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भारत चुनाव आयोग की तरफ से समय-समय पर जारी होने वाले निर्देशों के पालन को हर हाल विश्वसनीय बनाए जिससे चुनाव प्रक्रिया को अमन-शांति व सुरक्षा के साथ पूर्ण किया जा सके।










