
(पूजा मेहरा) : पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे रद्द को लेकर कई राजनीतिक पार्टियां कॉग्रेस को घेर रही है। इसी बीच लोक सभा आम आदमी पार्टी के इंचार्ज रमणीक सिंह रंधावा की प्रतिकिर्या सामने आई जहां उन्होंने कहा की पंजाब में प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी जी का दौरा रहा। राज्य एजेंसी की अनुमति के बाद प्रधान मंत्री का काफिला आगे बड़ा। पंजाबी स्वागत के लिए पुरी दुनिये में जाने जाते है। लेकिन अपने ही देश के प्रधान मंत्री को १५ मिनट रोके रखना कांग्रेस सरकार की कानून एव व्यवस्ता बुरी तरह विफल रही। चाहे हमारे राजनीती में लाख मतभेद हो लेकिन प्रधान मंत्री सारे देश के प्रधान मंत्री है और उनकी सुरक्षा में लापरवाही हमे बिल्कुल भी गवारा नहीं। पहले कांग्रेस की कैप्टन सरकार और अब पंजाब कांग्रेस की चन्नी सरकार बुरी तरह असफल रही है। जो सरकार अपने प्रधान मंत्री को पूर्ण सुरक्षा नहीं दे सकती वो आम इंसान का क्या ध्यान रखेगी।










