Home Punjab जालंधरः इनरव्हील क्लब के अधिकारीद दौरे पर पहुंची जिला अध्यक्ष, 2 स्कूलों...

जालंधरः इनरव्हील क्लब के अधिकारीद दौरे पर पहुंची जिला अध्यक्ष, 2 स्कूलों में आयोजित किए गए जनहित प्रोजेक्ट, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष गुनिन्दर कौर की आधिकारिक बैठक स्थानीय होटल जालंधर में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की और आधिकारिक प्रोटोकॉल के एक भाग के रूप में आयोजित की गई। नियमित सभा में दीप प्रज्ज्वलित कर सनमीत खन्ना द्वारा भक्ति गीत गाकर की गई। आर.के मेमोरियल स्कूल और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गढ़ा में छात्राओं के बीच सेनेटरी नैपकिन भी बांटे गए। डॉ. हरजिंदर कौर द्वारा छात्राओं को मासिक स्वच्छता पर व्याख्यान भी दिया गया। छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के टीके के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान एक जरूरतमंद महिला को साइकिल दी गई। एलपीयू में पढ़ने वाले एक जरूरतमंद लड़के को एक सेमेस्टर की फीस दी गई। जरूरतमंद परिवारों को राशन भी दिया गया। प्रयास स्कूल और नेत्रहीन आश्रम में उपयोग के लिए प्रसाधन दिए गए। इनर व्हील ब्रांडिंग के लिए शिवानी पार्क के बाहर एक बोर्ड लगाया गया था। एन.डी विक्टर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को ₹20,000 नकद दिए गए। पशु संरक्षण गृह में गायों के कल्याण के लिए ₹9000 दिए गए।आगामी वर्ष के लिए नई टीम की घोषणा की गई और अध्यक्ष द्वारा नए सदस्यों को शामिल किया गया। जिला अध्यक्ष गुनिन्दर कौर ने बताया कि इनर व्हील दुनिया की सबसे बड़ी महिला संस्था है जो समाज सेवा में लगी हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस संस्था से जुड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि इनर व्हील का मुख्य उद्देश्य समाज की अशक्त महिलाओं का उत्थान और सशक्तिकरण करना है। इस मौके पर अनीता चावला, निम्मी चौधरी, इंद्रकिरण तूर, नीरू चावला, सीमा अरोड़ा, स्नेह अरोड़ा, पूनम जगोटा, अंजू शर्मा, पूजा सैनी, डॉ. हरजिंदर उपस्थित थे।