
– PM की सुरक्षा में चूक चन्नी सरकार की नाकामी : अर्जुन
– विपक्षी दलों के ‘भाड़े’ के किसानों द्वारा भाजपा समर्थकों को रोकना सिद्धू की साजिश : त्रेहन
बयूरो : पंजाब में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली चाहे बारिश की वजह देकर भाजपा द्वारा रद्द कर दी गई हो लेकिन असल में इसके पीछे जो कारण सामने आया है उसमें पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है जिसका पोस्ट उदाहरण भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा धड़ाधड़ छे ट्वीट तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद बठिंडा एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौटते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों को कहना कि जिंदा वापस भेजने के लिए अपने मुख्यमंत्री को थैंक यू कहना। इस सबके बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के तेज तर्रार अर्जुन त्रेहन ने गोलमाल न्यू से बातचीत में कहा कि वह तुरंत राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से पंजाब में तुरंत प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां रैली की उत्सुकता को लेकर स्वयं वह जालंधर कैंट हलके से भारी मात्रा में समर्थकों के साथ फिरोजपुर के लिए निकले थे वहीं पर देश भर से भाजपा नेता रैली में पहुंच रहे थे जिन्हें नवजोत सिद्धू की साजिश के तहत भाड़े के किसानों ने रोकने की कोशिश की जो की बहुत बड़ी लोकतांत्रिक हत्या है। वही हुसैनीवाला पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाड़ी को किसानों के धरने के चलते 20 मिनट एक फ्लाईओवर पर रोकना पंजाब की चन्नी सरकार की बड़ी चूक बताया। अर्जुन त्रेहन ने कहा कि वह तुरंत प्रभाव से राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं क्योंकि राज्य में वैसे ही चेन्नई सरकार का समय समाप्त हो रहा है और कोविड-19 बढ़ते जा रहे हैं। जो सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नहीं संभाल सकती और प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकती वह और क्या करेगी इससे अच्छा है प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए।










