Home Punjab जालंधर : “चंदा चोर है आम आदमी पार्टी” : रायजादा

जालंधर : “चंदा चोर है आम आदमी पार्टी” : रायजादा

(पूजा मेहरा) : स्थानीय प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान “चंदा चोर है आम आदमी पार्टी”, यह शब्द आम आदमी पार्टी में रह चुके एक वर्कर ने कहे जिनका नाम रायजादा है। रायजादा ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में जब से आप की सरकार आई है तब से कोई विकास नहीं हुआ है। जो आदमी आंदोलन का ही चंदा खा गया वह राजनीतिक पार्टी का भी खा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2016 में AAP पार्टी को कम से कम 40 करोड़ चंदा आया था जिनमें खालिस्तान समर्थकों की फंडिग और काला धन भी शामिल है। अब समय आ गया है कि आम आदमी पार्टी की सच्चाई लोगों तक पहुंचाई जा सके, कि कैसे वह लोगों को लूट रहे हैं। बता दें कि रायजादा 2012 में “आम आदमी पार्टी” में शामिल हुए थे। जिसके बाद ही उन्हें पता चला कि आप भी बाकी पार्टियों की तरह ही ‘चंदा चोर’ पार्टी है।