Home Punjab लंबा पिंड ओपन जिम का उद्घाटन करने पहुंचे केडी भंडारी, बोले इलाके...

लंबा पिंड ओपन जिम का उद्घाटन करने पहुंचे केडी भंडारी, बोले इलाके के लोग सता का हिस्सा ना होने के बावजूद भी हमारे हर मसले को हल करते हैं के.डी भंडारी

बयूरो : पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी द्वारा राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक की ग्राट से लगवाए जा रहे ओपन जिम्स की कड़ी के अंतर्गत आज लंबा पिंड पार्क में लगे ओपन जिम को इलाका निवासियों को समर्पित किया गया।  इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद इलाका निवासियों ने पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी के इस कार्य के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि के.डी भंडारी ने जहां अपने विधायक के कार्यकाल के दौरान हमारे इलाके में विकास कार्य करवाए थे। वही पिछले 5 साल से चाहे भंडारी सत्ता का हिस्सा नहीं है फिर भी हमारे इलाके के लिए एक परिवारिक सदस्य के रूप में हमें एक सेवादार मिला। जिसने हमेशा ही हमारे द्वारा की गई हर मांग को पूरा किया क्षेत्र की महिलाओं ने भंडारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमने कुछ समय पहले ही के.डी भंडारी को पार्क में पौधे लगाने के लिए कहा था, तब भी उन्होंने तुरंत इस कार्य को किया और अब जब हमने बच्चों के लिए ओपन जिम की मांग रखी तो भंडारी ने इस मांग को पूरा करते हुए इस जिम को लगवाया। क्षेत्र निवासियों ने के.डी भंडारी द्वारा लगातार किए जा रहे लोकहित के कार्यों के लिए भी उनकी सराहना की इस दौरान मोहल्ला निवासियों ने इस बात का जिक्र भी किया कि 2017 में किस तरह से सभी लोग कांग्रेस के झूठे वादों में आए और कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचा दिया। जिसे लेकर लोग आज पछता रहे हैं क्षेत्र निवासियों ने पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को यह विश्वास दिलाया कि 2022 विधानसभा चुनाव में इलाका निवासी एक-एक वोट के.डी भंडारी को देंगे और एक बार फिर से विधायक बना कर क्षेत्र को विकास को राह पर लेकर जाएंगे पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने इलाका निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र का हर एक कोना मेरा परिवार है। और अपने क्षेत्र के हर व्यक्ति को हर सुख सुविधा मिले क्षेत्र का पूरा विकास हो सरकार द्वारा दी जाने वाली हरसुख सहूलियत लोगों तक पहुंचे यही मेरा कर्तव्य है। भंडारी ने कहा एक विधायक की जिम्मेदारी होती है कि अपने विधानसभा क्षेत्र को अपना परिवार समझे अपने परिवार में हर वर्ग को सत्कार मिले सुख शांति हो इलाके में लोग सुरक्षित रहे और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिले के.डी भंडारी ने सभी इलाका निवासियों को पंजाब की तरक्की खुशहाली और विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की विनती की।