
ब्यूरो : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की बेसबॉल की खिलाड़ी छात्राओं ने 9वीं जूनियर पंजाब स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत एवं लगन का शानदार प्रमाण पेश किया। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, गिल, लुधियाना में आयोजित हुई इस चैंपियनशिप के दौरान स्कूल की बेसबॉल टीम ने सिल्वर मेडल हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया छात्रा खुशदीप कौर, नवदीप कौर एवं राजबीर ने इस चैंपियनशिप में सहभागिता करते हुए खेल भावना का बखूबी प्रदर्शन किया और खुशदीप कौर को बेस्ट कैचर प्लेयर भी चुना गया। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार सफलता पर सभी खिलाड़ी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए बताया कि कन्या महाविद्यालय के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को मुफ्त रहने सहने, खाने-पीने एवं शिक्षा की सुविधाओं के साथ-साथ स्टेट- ऑफ-दि-आर्ट जिम्नेज़ियम, खुली प्लेग्राउंडज़ एवं उत्तम कोचिंग मुहैया करवाने के लिए सदा गंभीर प्रयास किए जाते रहते हैं तथा इसी के बल पर खिलाड़ी छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों के क्षेत्र में अपना नाम स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इस सफलता के लिए डॉ. देवेंद्र सिंह, फिज़िकल एजुकेशन विभाग के साथ-साथ मैडम बलदीना के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।










