Home Health पंजाब : स्कूल होंगे बंद, सिनेमा/माल/रेस्टॉरेंट/जिम आदि पर बढ़ेंगी सख्तियां, ओमिक्रोन का...

पंजाब : स्कूल होंगे बंद, सिनेमा/माल/रेस्टॉरेंट/जिम आदि पर बढ़ेंगी सख्तियां, ओमिक्रोन का दूसरा केस ट्रेस, बेकाबू होने लगा कोरोना, 2022 चुनावों का पढ़ें अपडेट

बयूरो : पंजाब में जहां ओमिक्रोन का दूसरा मामला मिला है वहीं राज्य में कोरोना बेकाबू होने लगा है। राज्य में 2 जनवरी को 471 नए मामले पाए गए है। वहीं इस सब के बीच राज्य सरकार व उसके हेल्थ विभाग ने अंदरखाते रिव्यु मीटिंगें आरम्भ कर दी है। सूत्रों अनुसार बहुत जल्द स्कूल बंद किए जाने व पब्लिक जगहों जैसे सिनेमा, रेस्टॉरेन्ट, माल, जिम आदि पर सख्तियां बढ़ाई जा सकती है। गौरतलब है कि पंजाब के आसपास हरियाणा के कुछ जिलों सहित दिल्ली व यूपी में स्कूल बंद करने के आदेश सहित अन्यों पर सख्तियां बढ़ा दी गई है। थर्ड वैरिएंट ओमिक्रोन लगातार तेजी से बढ़ रहा है और पंजाब में भी मात्र कुछ ही घण्टों में ओमिक्रोन का दूसरा मामला सामने आ गया है। उम्मीद जताई जा रही है 2022 चुनावों को टाला जा सकता है और अगर चुनाव कमीशन चुनाव नहीं टालता तो राजनीतिक रैलियों पर रोक लग सकती है।