











ब्यूरो : प्राचीन शिव मंदिर राम बाग दीप नगर मे शिवलिंग के साथ हुई बेअदबी को लेकर पंजाब भाजपा के मंत्री सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, किशनलाल शर्मा, दीवान अमित अरोड़ा, डाक्टर विनीत शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे।इस मौके पर पंजाब महानत्री सुभाष शर्मा ने कहा कि प्राचीन शिवलिंग के साथ हुई बेअदबी एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और उन्होंने कहा कि पंजाब में कुछ ऐसी ताकते है जो की निरंतर ऐसी हरकतें कर के पंजाब की अमन शांति भंग करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा इस घटना से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा ए.सी.पी. रविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने एसीपी रविन्द्र से कहा कि दर्ज किए गई मुकदमे में बेअदबी की धारा को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा एसीपी रविन्द्र ने उन्हें आश्वासन दिया जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा अगर पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो भाजपा पुलिस कमिश्नर का घेराव करेगी।










