











ब्यूरो : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के गांधियन स्टडीज़ सेंटर के द्वारा हेयर केयर एंड मेकअप विषय पर एक दिवसीय वोकेशनल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन करवाया गया। गांव मुबारकपुर शेखे, जालंधर में लगाए गए इस कैंप में विद्यालय के कॉस्मेटोलॉजी विभाग के प्राध्यापकों ने गांव की लगभग 70 औरतों एवं लड़कियों को संबंधित विषय की जानकारी प्रदान की। कैंप के दौरान चेहरे की बनावट के अनुसार उचित मेकअप, बदलते हुए मौसम को ध्यान में रखते हुए त्वचा एवं बालों की देखभाल, विभिन्न हेयर स्टाइल्स आदि के बारे में विस्तार सहित प्रतिभागियों को सिखलाई प्रदान की गई। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस महत्वपूर्ण प्रयत्न के लिए गांधियन स्टडीज़ सेंटर एवं कॉस्मेटोलॉजी विभाग के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और साथ ही ऐसी सोशल आउटरीच गतिविधियों को महिला सशक्तिकरण के लिए अहम बताया। तीरथ कौर, सरपंच, मुबारकपुर शेखे द्वारा इस कैंप के आयोजन के लिए विशेष तौर पर कन्या महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।











