











ब्यूरो : आज 6 साल के उपरांत फगवाड़ा गेट की दोनो इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन बाज़ार के सभी दुकानदारों के प्रयास से एक हो गई है। जिसमे सर्वसम्ति से जॉय मलिक को प्रधान नियुक्त किया गया। एक एसोसिएशन के प्रधान मनोज कपिला ने स्वेच्छा से प्रधानगी के लिए अपना नाम वापिस ले कर जॉय मलिक का नाम ले दिया। जिसे सभी ने स्वीकार करके जॉय मलिक को प्रधान नियुक्त कर दिया और उनसे जल्द ही अपनी बॉडी बनाने को के दिया है। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया है कि एसोसिएशन की टीम जल्द ही घोषित की जाएगी। इसके साथ साथ दोनो एसोसिएशन जालंधर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन (रजिस्टर) और जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की बॉडी तत्काल रूप से भंग हो गई। बाज़ार में मेंबर्स ने आज खुशी में लड्डू बांटे गए।
इस मौके पर संजीव तलवाड़, सुरेश गुप्ता, संजीव पुसरी, जाय मलिक, अमित सहगल, दीपक बस्सी, अरुण देव मेहता,अखिलेश मेहता, कुक्कू मिड्ढा, सुरेश अग्रवाल, सिकंदर मलिक, अशोक गुप्ता, जोनी जिम्मी, नरेंद्र माहेश्वरी,जय देव मल्होत्रा, पी एस भाटिया, टी एस बेदी, सतबीर सिंह लवली, गुरिंदर सिंह जोली, राकेश कपूर, मनोज कपिला, संजीव सामा, गगन छाबड़ा, कपिल गुप्ता, अजय गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, राजेश बत्रा, संदीप बस्सी, भारत भूषण चौधरी, रिची, हरमीत मिगलानी आदि मौजूद थे।










