Home Punjab महासभा कार्यलय में हुई श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत महासभा की मीटिंग

महासभा कार्यलय में हुई श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत महासभा की मीटिंग

ब्यूरो : आज श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत महासभा की मीटिंग महासभा कार्यलय में हुई जिसमें महासभा ने पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित जी का धन्यवाद किया जिन्होंने विशेष समय निकाल कर संगीत सम्मेलन 2021 में शिरकत की और महासभा को इस उत्तम कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 25 लाख रूपए की राशि देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही महासभा ने मनोरंजन कालिया का भी विशेष धन्यवाद किया जो 2007 में प्रकाश सिंह बादल, मुख्यमंत्री पंजाब को लेकर आए थे और आप अपने विभाग से 90 लाख रुपये और दस लाख रुपये पंजाब सरकार से दिलवाकर एक करोड़ रुपये की राशि हरिवल्लब भवन की उसारी के लिए दिए। महासभा के लिए ये बहुत बड़ी राशि थी जिसके आधार पर हरिवल्लब भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसके साथ साथ अपनी मीटिंग में महासभा ने के.डी भंडारी तथा सरदार इक़बाल सिंह पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर पुडुचेरी तथा उन सभी विभूतियों का विशेष धन्यवाद किया। जिन्होंने महासभा के कार्य को तथा ख़ासतौर पर हरिवल्लब भवन की उसारी के लिए योगदान दिया अंत में वर्ष 2021 के सम्मेलन में सरकार के विधायक सुशील कुमार रिंकू का विशेष धन्यवाद किया। जिन्होंने महासभा को पाँच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की मीटिंग के अंत में महासभा की प्रधान पूर्णिमा बेरी ने इस बार सम्मेलन को आयोजित करने में जिन संस्थाओं ने योगदान दिया। उन सभी का तहेदिल से धन्यवाद किया जिनमें ख़ास तौर पर देवी तालाब मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और नॉर्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर के सभी पदाधिकारी जिन्होने दिन रात काम करके इस सम्मेलन को यादगार बनाया है। मीटिंग में पूर्णिमा बेरी के अलावा जनरल सैक्रेटरी दीपक बाली, डायरेक्टर एस एस अजीमल, सचिव संगत राम, डा. कुलविंदर दीप, नितिन कपूर और खजांची रमेश मौदगिल हाज़िर थे।