










– फगवाड़ा प्रशासन नियम टूटने पर मौके पर कर सकता बड़ी कार्यवाही, जालंधर वासियों को किया जा रहा गुमराह
– पंजाब में ओमिक्रोन का मामला मिलने से सभी जिले हाई अलर्ट पर कर दिए गए हैं, भारी इकट्ठ पर भी है मनाही
– रेस्टॉरेंट/होटल/बार में डबल डोज़ ग्राहकों व कुल 250 से नीचे के इकट्ठ पर नहीं है मनाही, लेकिन कल 500 से 1000 का इकट्ठ होने की है संभावना
– हजारों के पास बेच कमाए लाखों का नही अदा किया उचित टैक्स, सरकार को लगाया जा रहा है चूना
बयूरो : फगवाड़ा की हद में आयोजित होने जा रहे B4 No.1 द्वारा गायक कुलविंदर बिल्ला के Event को लेकर अब जहां जालंधर वासियों को गुमराह किया जा रहा है वहीं फगवाड़ा प्रशासन मौके पर नियम टूटने पर बड़ी कार्यवाही को तैयार है। क्योंकि जहां इलाके में सभी होटल रेस्टॉरेंट नार्मल डिनर का कोविड गाइड लाइन अनुसार इंतेजाम कर रहे है वहीं इकलौते चंद पैसे कमाने के चाहवान व लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले इस इवेंट दौरान किसी भी समय रंग में भंग पड़ सकता है।
गौरतलब है कि ऐसे लोगों की जान व सेहत से खिलवाड़ कर पैसे कमाने वालों के खिलाफ सदैव प्रशासन सख्त एक्शन अवश्य लेता है। कई बार देर अवश्य हो जाती है लेकिन जब कार्यवाही होती है तो अक्सर देखा जाता है कि कानून के घर देर है अंधेर नहीं। अंदरूनी सूत्रों अनुसार मौके पर नियम टूटने से पहले कोई कार्यवाही नही की जा रही लेकिन इंटेलिजेंस के सूत्र तैनात कर दिए गए है और जैसे ही नियम टूटते दिखाई दिए वैसे ही मौके पर छापेमारी व बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया जा सकता है।











