







बयूरो : जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का शुभारंभ कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज विधायक द्वारा वेस्ट क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में लगभग 75 लाख रुपए से गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।जिसमें वार्ड नंबर 76 में 26 लाख, वार्ड नंबर 73 में 5 लाख तथा, वार्ड नंबर 72 में 44 लाख रुपए की लागत से गलियों का नवनिर्माण होगा।

विधायक ने अलग-अलग वार्डों में गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि मेरा काम अपने इलाके में विकास कार्यों को करवा कर जनता को दरपेश समस्याओं का हल करवाना है तथा इसके लिए वह जबसे विधायक बने हैं लगातार वेस्ट क्षेत्र में बड़े बड़े विकास कार्यों को उन्होंने शुरू करवाया है। ताकि पिछले 35-40 साल पुरानी समस्या को हल किया जा सके। उन्होंने कहा कि जितने बड़े प्रोजेक्ट जालंधर वेस्ट में शुरू करवाए गए हैं शायद ही किसी विधानसभा क्षेत्र में हुए होंगे।

इस अवसर पर पार्षद मिंटू गुजर, पार्षद पुत्र राहुल बाजवा, पार्षद चरणजीत कौर संधा,पार्षद पति अमित संधा, विजय बाबा, रोहित, हैरी बल, चमन लाल, रविंद्र विक्की, निर्दोष गौरी, टिंकू शारदा, मंजीत सिंह पप्पी अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।











