









बयूरो : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने ऑल इंडिया रेडियो जालंधर के सहयोग से आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी की अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों ‘मेक इन इंडिया – स्किल इंडिया’, ‘यूथ आइकॉन एंड रोल मॉडल्स’, ‘इंडिया शाइनिंग इन रिसर्च एंड इंडस्ट्री डेवलपमेंट’, माई ड्रीम ऑफ इंडिया’ पर कविता पाठ और सार्वजनिक भाषण करवाए गए।
यह ऑल इंडिया रेडियो यूथ गेस्ट आरजे के लिए प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करने का भी अवसर था। इस प्रतियोगिता में 15 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और कैंपस के सभी फैकल्टी और एआईआर जालंधर के नामांकित इतयाज मोहमद और विपिन के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के विजेता अंकुश शर्मा (बीबीए 5वां सैमेस्टर) थे और उन्हें ऑल इंडिया रेडियो पर युवाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए अतिथि आरजे के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
इवेंट जजों ने सोनाली एजीआर -7वें और सोनिया बी . कॉम तीसरे सैमेस्टर के विचारों की भी सराहना की। उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑल इंडिया रेडियो पर भी बुलाया जाएगा। विजेता को डायरेटर जनरल एआईआर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।










