Home Punjab जालंधर कैंट से उम्मीदवार हो सकता युवा मोर्चा का यह नेता, ढिल्लो-अर्जुन...

जालंधर कैंट से उम्मीदवार हो सकता युवा मोर्चा का यह नेता, ढिल्लो-अर्जुन की जोड़ी ने बनाई मोटरसाईकल रैली सफल, पढ़ें व देखें

बयूरो : श्री अटल बिहारी वाजपेयी का गत दिन जन्मदिवस था जिस मौके भाजपा युवा मोर्चा ने शहर में मोटर साईकल रैली निकाल उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि यह रैली सफल न होती अगर भाजयुमो महामंत्री नरिंदर ढिल्लों व प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अर्जुन त्रेहन अपने साथियों संग रैली में शिरकत न करते। इस दौरान रैली की कुल संख्या में से आधी से भी अधिक संख्या उक्त दोनों नेता ही लेकर पहुंचे थे। इस दौरान आम चर्चा सुनने को मिली के ढिल्लों-अर्जुन ने ढिल्लों के हक में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर उस रैली में शिरकत की है। और जालंधर कैंट हल्के से नरिंदर ढिल्लों आगामी चुनावों हेतु दावेदारी कर सकते है। इस दौरान ढिल्लो के हक में कई नेता भी दिखे और कहा कि अर्जुन के साथ से कैंट हल्के में मजबूत दावेदारी के साथ साथ सीट जीतने की भी क्षमता रखते है।