
ब्यूरो : एपीजे इंस्टीट्यूट के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने National Mathematics Day मनाने के लिए MATLAB सॉफ्टवेयर और Vedic MAths पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता बी. टेक, बीसीए और एमसीए के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस event का उद्देश्य महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाना था। कार्यक्रम की पहली activity वैदिक maths प्रतियोगिता थी। उसी का विषय “वैदिक गणित की अवधारणा” था। प्रतिभागियों का मूल्यांकन वैदिक rules के आधार पर किया गया। दूसरी activity थी’ मैट्रिक्स लैबोरेटरी पर workshop (MATLAB) ‘मैटलैब कार्यशाला में, छात्रों ने मैटलैब सॉफ्टवेयर में विभिन्न applications को सीखा। कार्यशाला के लिए resource person Ms. प्रभजोत कौर, Assistant Professor, आईटी स्कूल थीं।
इस अवसर पर निदेशक डॉ राजेश बग्गा ने छात्रों की participation के लिए प्रोत्साहित और सराहना की। इस दिन के महत्व के बारे में बात हुए, डॉ. बग्गा ने उल्लेख किया कि maths का हमारे जीवन में एक विशेष स्थान है क्योंकि यह लोगों को self- learning और rational skills विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
प्रतियोगिता के विजेता थे
प्रथम स्थान – पलक, अंकिता, बीसीए प्रथम के हिमांश
दूसरा स्थान – हर्ष, रितेश, बी टेक III के हनी
तीसरा स्थान – एमसीए प्रथम के अलीशा, आरती, अभिषेक
निदेशक डॉ. राजेश बग्गा ने वैदिक गणित प्रस्तुति प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।










