
बयूरो : NGO ह्यूमैनिटी लगातार जनहुत कार्यों में अग्रसर रहा है। जैसे जैसे सर्दी बढ़ी सबसे पहले पहलकदमी करते हुए सड़क पर गुजर करने वाले बेसहारा लोगों को ठंड के मौसम में कंबल वितरित किए।
इस बारे जानकारी देते हुए संजीवा थमन ने बताया कि गत रात्रि उन्होंने रेलवे स्टेशन व लम्बा पिंड चौक पर यह जनहित कार्य किया जबकि आज रात्रि वह रामा मंडी व दकोहा क्षेत्र में कम्बल वितरित करेंगे।













