
(पूजा मेहरा) : पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्वसिस यूनियन के आवाहन पर क्लेरिकल स्टाफ ने सभी सरकारी दफ्तरों में 22 से लेकर 28 तारीख तक कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान किया था। इसके बाद सरकारी दफ्तरों में कामकाज बंद कर दिया गया। इसके साथ ही कमर्चारियों द्वारा 30 दिसंबर को शिक्षा मंत्री के घर का घेराव किया जाएगा।
कौन- कौन से काम होंगे प्रभावित
सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के हड़ताल होने के चलते कई काम प्रभावित होंगे जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म सर्टिफिकेट, डेथ सर्टिफिकेट, रिहाइश सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, विधवा और अपंग पेंशन, नए काम काज के टेंडर और 45 विभागों का कामकाज प्रभावित होंगे।
जनता लौटेगी बेरंग
लगातार सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल व छुट्टियों पर रहते हैं इसी दौरान जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही कलम छोड़ हड़ताल के चलते जनता को अपने कामकाज बिना करवाए ही बैरंग लौटना पड़ेगा इससे जनता को काफी परेशानी होगी।
जानकारी देते हुए प्रधान सुखजीत सिंह ने कहा कि लगातार कर्मचारियों के खिलाफ ऐसे नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं जिससे कर्मचारियों के मनों में रोष पाया जा रहा है मुख्यमंत्री और कांग्रेस के जिला प्रधान की तरफ से कई वादे और मीटिंग की गई लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। जिसके कारण कलम छोड़ हड़ताल ऐसे ही चलेगी।










