बयूरो : नकोदर से विधायक की टिकट की दावेदारी ठोकने वाले युवाओं के दिलो की धड़कन, बच्चों से प्यार तथा बजुर्गो का सहारा कहे जाने वाले उद्यमी नेता अरविंद शर्मा जोकि नकोदर के लोगो का दिल जीत चुके है कि लोगो का उनके प्रति एक ही नारा है “हमारा विधायक कैसा हो अरविंद शर्मा जैसा हो”।
अरविंद ने नकोदर में इतनी मेहनत व लगन के साथ दिन रात एक किया है, कि आज अरविंद शर्मा को लोग अपने विधायक के रूप में देखते हैं। अरविंद शर्मा ने शंकर पिंड में अपने दोस्तो के साथ मिलकर गांव वासियों के साथ आने वाले चुनावों पर चर्चा की। इस दौरान उन्हें सरकपुर गांव के लोगो का भी भरपूर सहयोग मिला।
आपको बता दें कि अरविंद शर्मा नकोदर की ही पैदाइश है। उनका पालन-पोषण वहीं से है। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी नकोदर से पूरी की है। लोगों का कहना है कि एक पढ़ा लिखा व सुझवान नेता हमारा विधायक बने तथा जिसने हमारे लिए इतनी मेहनत करी हो तो कांग्रेस पार्टी द्वारा उस को टिकट देना तो बनता है।
नकोदर वासियों का यह भी कहना है कि हम अरविंद शर्मा को भारी बहुमत के साथ जिता कर अपना विधायक बनाएंगे। अरविंद के साथ इस मौके सरकपुर गांव के निवासी जॉनी तकखर, बब्बू सरकपुर तथा इकबाल पूरेवाल का मीटिंग दौरान विशेष सहयोग रहा ।











