बयूरो : पंजाब की राजनीति विधानसभा चुनावों के नजदीक आते-आते गर्माती जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेसका बहुत बड़ा नाम गुरूहरसहाय से विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी आज पार्टी को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां आज राणा सोढ़ी कांग्रेस को झटका दे सकते हैं वही कांग्रेस के मौजूदा 7 कैबिनेट मंत्री 27 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इन 7 मंत्रियों में ब्रह्म महिंद्रा, राणा गुरजीत सिंह, भारत भूषण आशू, ओपी सोनी, विजय इंदर सिंगला, सुख सरकारिया व तृप्त राजिंदर बाजवा आदि शामिल है।










