Home Punjab चंडीगढ़ : वार्ड-22 में गर्जी ‘बलविंदर कौर’, हक में पहुंचे हरीश चौधरी,...

चंडीगढ़ : वार्ड-22 में गर्जी ‘बलविंदर कौर’, हक में पहुंचे हरीश चौधरी, मनप्रीत, पवन बंसल, वेरका-बाजवा, पढ़ें व देखें

बयूरो : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 24 को होने जा रहे हैं। जिसके चलते प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार जोरों शोरों से किया जा रहा है। वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर कौर खासी मजबूत दिखाई दे रही हैं। जहां गत दिनों उनके हक में रणदीप सुरजेवाला तथा अलका लांबा प्रचार करने पहुंचे थे वहीं सोमवार को कांग्रेस की वरिष्ठ लीडरशिप रैली को संबोधित करने पहुंची। इस बारे जानकारी देते हुए रणजोत सिंह ने बताया कि रैली को संबोधित करने हरीश चौधरी मनप्रीत बादल पवन बंसल राज कुमार वेरका फतेहजंग सिंह बाजवा मोहिंदर सिंह केपी आदि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां भाजपा शासित निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोली वही गत दिनों चंडीगढ़ पहुंचे केजरीवाल द्वारा किए वादों की भी सच्चाई जनता के सामने रखी। उन्होंने जहां भाजपा को जुमला पार्टी बताया वही आपको लारेबाज। उन्होंने कहा कि एक पार्टी को चंडीगढ़ में कार्य करते हुए देख चुके हैं और दूसरे को दिल्ली में जबकि सुधार शून्य है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस को वोट देकर बहुमत से जिताने पर चंडीगढ़ को दोबारा से एशिया का नंबर 1 शहर तो बनाना मकसद है ही वही विश्व में भी इसे स्थापित करना कांग्रेसी सरकार का लक्ष्य रहेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ निवासियों की छोटी से छोटी सभी समस्याओं का हल पहले वर्ष में ही किया जाएगा।