Home Punjab श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना की हो निष्पक्ष जांच :...

श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना की हो निष्पक्ष जांच : अभाविप

ब्यूरो : सोमवार 18 दिसंबर को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में घटित हुई श्री गुरुग्रंथ साहिब की अवमानना की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। शाम के 3:00 बजे दीवान के समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर मथा टेकने आए श्रद्धालुओं के बीच एक युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश की। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। जिसका वीडियो सामने है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसकी कड़ी निंदा करती है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब व गुरु परंपरा हम सबकी सांझी विरासत तथा श्रद्धा का विषय है, वह भारत की ज्ञान नीति का भंडार है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब प्रदेश मंत्री कुदरत जोत कौर ने बताया कि समाज में कुछ ऐसे अपराधी तत्व व समाज विरोधी ताकतें हैं, जो समाज में द्वेष पैदा करती हैं और इस तरह के षड्यंत्र रचती हैं। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो। श्री हरमंदिर साहिब में हुई बेअदबी की घटना भी इसी ओर इशारा कर रही है। विद्यार्थी परिषद प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द इस घटना की निष्पक्ष जांच हो।