बयूरो : नकोदर हल्के से 2022 चुनावों हेतु खासे लंबे समय से इलाके में सरगर्म वरिष्ठ कांग्रेसी युवा नेता अश्वन भल्ला सोमवार को बाकायदा चंडीगढ़ स्तिथ कांग्रेस कार्यालय में लिखती रूप में हाई कमान से मांगी। अश्वन भल्ला ने गोलमाल न्यूज़ से बातचीत ने कहा कि उन्होंने हल्के में पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया है। और टिकट मांगना उनका संविधानिक हक है। अगर पार्टी टिकट देगी तो वह कांग्रेस की झोली में सीट जीत कर दोबारा सरकार बनाने में अहम योगदान देंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की सिपाही थे, हैं और रहेंगे।










