Home Punjab इंडियन आयल जालंधर डिपो मे ड्राइवर कंडक्टरों की हड़ताल के बाद माने...

इंडियन आयल जालंधर डिपो मे ड्राइवर कंडक्टरों की हड़ताल के बाद माने अधिकारी

ड्राइवरो ने कहा कंपनी अंदर से ही हर गाड़ी मे 30 लीटर तेल कम डाल रहे तभी जनता को कम तेल मिल रहा

चंडीगढ़ मे बैठे अधिकारी टैंडर के बाद भी भ्रष्टाचार कर पुराने पंपों पर नये टैंकर अटैच कर रहे 

ब्यूरो : इंडियन आयल जालंधर के सुची पिंड टर्मिनल पर पांच सौ के क़रीब ड्राइवर क्लीनरो ने सुबह छह बजे से दोपहर बारह बजे तक हिमाचल जम्मू कश्मीर व पंजाब के कई इलाक़ों समेत ऐयरपोर्ट पर भी पेट्रोल डीज़ल की सप्लाई थप रही।जिसके बाद ड्राइवर क्लीनर यूनीयन के प्रधान प्रताप सिंह व अन्य सदस्यों के साथ इंडियन आयल के सीनियर टेर्मिनल इंचार्ज सुखबीर सिंह ने बैठक कर उनकी छह जायज़ मांगो को मान भविष्य मे किसी भी प्रकार की परेशानी इंडियन आयल स्टाफ़ द्वारा नही आयेगी। इस विषय पर जानकारी देते हुए प्रधान प्रताप सिंह ने बताया की उनके ड्राइवर साथियों को डिपू के अंदर से ही हर गाड़ी मे 20/30 लीटर तेल कम इंडियन आयल अधिकारी ही डाल रहे तभी जनता को पेट्रोल पंप से कम तेल मिल रहा है। इसी बात को लेकर कई बार टैंकरों को अंदर ही ख़ाली करवा कर दोबारा पुरा तेल भरवाया जा रहा है, परंतु इंडियन आयल अधिकारी अंदर से टैंकरों मे पुरा तेल देने से कतरा रहे थे जिसकी वजह से ड्राइवरो को सप्लाई पुरी करवाने मे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रताप सिंह ने कहा हर छह महीने बाद जो ड्राइवरो को पुलीस वेरिफ़िकेशन करवानी अपने पैसे देकर करवानी पड़ती है उस मुशकिल को भी हल करना चाहिए। दूसरा हमारे सभी साथियों को सुबह छह बजे डिपू बुलाकर देर रात दस बजे तक बेवजह बिना काम के बिठाकर रखा जाता है जो अब इतनी सर्दी धुंध मे बिठाना ठीक नही है जिसके खिलाफ हम सब एकजुट है। अंत मे टैंकर ड्राइवरो ने बताया चंडीगढ़ मे बैठे अधिकारी टैडर के बाद भी भ्रष्टाचार कर पुराने पंपों पर नये टैंकर अटैच कर रहे जिसकी वजह से मौजूदा ट्रांसपोटरो का काम घटने से हमारे लोग बेरोज़गार व परेशान हो रहे है जिसकी जांच केंद्र सरकार के पेट्रोलीयम मंत्री हरदीप पुरी व इंडियन आयल के चैयरमैन को कमेटी गठित कर करवा कर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ क़ानूनी कारवाई करनी चाहिए ताकि सरकार को करोड़ों रुपय का चुना लगने से बचाया जा सके।